रंगोत्सव पर धामी की बधाई। Uttarakhand 24×7 Live news
होली के पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम आवास में धूमधाम से रंगोत्सव का पर्व मनाया गया। सीएम धामी ने कहा कि रंगों का त्योहार उत्साह और उमंग का त्यौहार है और रंगोत्सव की सभी को ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2025 को जब हम राज्य स्थापना दिवस मनाएंगे उस वक्त हमारा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में होगा इसके लिए हमने संकल्प लिया है। सीएम धामी ने कहा कि सभी प्रदेशवासी होली के पर्व पर ये कामना करें कि बिना किसी विघ्न बाधा कि हमारा प्रदेश आगे बढ़े।
