रुड़की आंगनबाड़ी राशन गोदाम पर डीएम की छापेमारी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260305-WA0011.jpg

मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने रुड़की के माडी चौक स्थित आंगनबाड़ी राशन सप्लाई करने वाले सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। खजूर और केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट संदिग्ध पाई गई, जबकि कई पैकेटों पर तारीख का उल्लेख ही नहीं था। कई जगह छपी हुई तारीख की जगह स्टैंप से तारीख लगाई गई थी।
गोदाम में बाल श्रमिक भी मिले, जिस पर डीएम ने गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही अंडों और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई।
डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकल रहे वाहनों को रुकवाकर खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed