सीएम धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹171 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260301-WA0032.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹171 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है।
इस राशि से प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, विद्युत परियोजनाओं का सुदृढ़ीकरण, चंपावत में सिटी सेंटर का निर्माण, अतिथि गृहों के पुनर्निर्माण और यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
चंपावत में रोडवेज स्टेशन पर आधुनिक स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग कॉम्पलेक्स (सिटी सेंटर) के निर्माण के लिए ₹62.33 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए ₹50.25 करोड़, जबकि देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ₹33.45 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन के तहत रुद्रपुर निवासी श्रीमती सुमन जैन को ₹20 हजार प्रतिमाह पेंशन स्वीकृत की है।
साथ ही प्रदेश में कई मोटर मार्गों का नाम शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखने को भी मंजूरी दी गई है।
देहरादून में 23-24 मार्च 2026 को “डिजिटल एम्पावरमेंट मीट एवं अवार्ड्स – उत्तराखण्ड चैप्टर” के आयोजन को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed