टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ, एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनेगा टिहरी सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news
देवभूमि उत्तराखंड के टिहरी में “हिमालयन 0.2 – द टिहरी लेक फेस्टिवल” का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में Tehri Lake देश ही नहीं बल्कि दुनिया में साहसिक खेल और पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगी। इस दौरान उन्होंने कोटी कॉलोनी–नई टिहरी रोपवे बनाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों और मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि Uttarakhand की धरती आध्यात्मिकता, प्राकृतिक सौंदर्य और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम है। टिहरी झील के किनारे आयोजित यह महोत्सव पर्यटन, खेल और संस्कृति को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने बताया कि सरकार टिहरी को वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित कर रही है। यहां कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्की, पैरासेलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीi के मार्गदर्शन में राज्य में पर्यटन और साहसिक खेलों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी दिशा में टिहरी क्षेत्र में लगभग 1300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास भी किया, जिसकी लागत करीब 318 करोड़ रुपये है।
टिहरी लेक फेस्टिवल में 9 मार्च तक एडवेंचर स्पोर्ट्स, पर्यटन गतिविधियां और लोक संस्कृति से जुड़े कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
