टिहरी लेक फेस्टिवल में सीएम धामी का एडवेंचर अंदाज़। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के टिहरी में चल रहे टिहरी लेक फेस्टिवल में मुख्यमंत्री का अलग अंदाज़ देखने को मिला।
फेस्टिवल के उद्घाटन के बाद सीएम धामी सीधे टिहरी लेक पहुंचे और रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लिया। लाइफ जैकेट पहनकर उन्होंने पहले जेट स्की चलाकर एडवेंचर का आनंद लिया और बाद में मंत्रियों व विधायकों के साथ बोटिंग भी की।
इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उंडियाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
फेस्टिवल स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्टॉल का निरीक्षण किया और पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने लाल चावल, भट्ट की चुटकाणी और झंगोरे की खीर की जमकर तारीफ की और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।
सीएम धामी ने कहा कि ऐसे आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और व्यंजनों को भी नई पहचान देते हैं।
