कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई, दून पुलिस की चेतावनी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20261115_175233.jpg

न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल करना अब भारी पड़ सकता है। देहरादून पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस के मुताबिक, न्यायिक कार्यवाही की वीडियो बिना अनुमति रिकॉर्ड करना, एडिट करना और फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करना प्रतिबंधित है।

दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग न करें और न ही न्यायिक कार्यवाही के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा करें। साथ ही वीडियो को भ्रामक कैप्शन के साथ वायरल करने और दूसरों द्वारा साझा की गई ऐसी सामग्री को आगे प्रसारित करने से भी बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed