ऊर्जा संरक्षण पर टीएचडीसी की राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261114-WA0161.jpg

ऊर्जा संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से ऋषिकेश में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दोनों वर्गों के विजेता अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वीओ: ऋषिकेश स्थित टीएचडीसी कॉलोनी के रसमंजरी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 7 और कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण की थीम पर आकर्षक चित्र बनाए।
टीएचडीसी के प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया। वहीं मुख्य तकनीकी अधिकारी एलपी जोशी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में दोनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
खास बात यह रही कि इस वर्ष प्रदेश के 423 विद्यालयों के 2 लाख 52 हजार 981 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या करीब 1 लाख 90 हजार थी। प्रतियोगिता के छह विजेता राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रिपोर्ट: मोनू राजपूत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed