सहस्त्रधारा रोड के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, संचालिका गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर थाना क्षेत्र में सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर में छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा संचालित कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।
वीओ: पुलिस के मुताबिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को टचवुड स्कूल के पास स्थित सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और देह व्यापार से अर्जित 3,740 रुपये नकद बरामद किए। मामले में स्पा संचालिका वकिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट: मोनू राजपूत
