द पॉलीकिड्स का प्रथम वार्षिकोत्सव, उत्तराखंड की संस्कृति के रंगों से सजा समारोह। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के देहराखास स्थित द पॉलीकिड्स स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वे ऑफ इंडिया स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह का खास आकर्षण उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं को दर्शाती डोली यात्रा रही, जिसके माध्यम से बच्चों ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुमारी रमिंद्री मंद्रवाल रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल के चेयरमैन मुकुल महेंद्रू और उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आनंद ए.डी. शुक्ला मौजूद रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर सुशील तिवारी और हर्षिता तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में बच्चों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी स्कूल का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
