सहस्त्रधारा रोड पर फूल उखाड़े देहरादून में पौधों से छेड़छाड़। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260306-WA0051.jpg

देहरादून में शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर में लगाए गए फूलों को उखाड़ने का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान एमडीडीए की टीम को पता चला कि कुछ असामाजिक तत्वों ने डिवाइडर पर लगाए गए कई फूल और पौधे उखाड़ दिए हैं।
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और सजावटी पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि देहरादून को स्वच्छ, हरित और आकर्षक बनाया जा सके।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे देहरादून की हरियाली और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed