उत्तराखंड बीजेपी ने तैयार की अपनी रणनीति। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1677242092497.jpg

उत्तराखंड बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इसी के तहत प्रदेश मुख्यालय में एक बड़ी बैठक हुई। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक में हमने कई निर्णय लिए हैं। जिनमें से एक निर्णय है कि हम आगामी एक मार्च से 10 मार्च तक शक्ति केंद्र का गठन करेंगे। इसके बाद पन्ना प्रमुख और पन्ना टोली का गठन 20 मार्च तक किया जाएगा। इसके साथ ही लोकसभा में दिए गए राष्ट्रपति के अभिभाषण को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सुनाया जाएगा। देश की आर्थिक और सामाजिक विकास को लेकर केंद्र सरकार की कोशिशों और आर्थिक विकास का ढांचा जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed