चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बोले महाराज। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून 2022 में चार धाम यात्रा में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और यात्रा ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया, वहीं पिछले साल यात्रा में प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हुए। जहां कई श्रद्धालुओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ अन्य कई सारी अव्यवस्थाएं भी सामने आई, दूसरी तरफ इस साल चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि हम चार धाम यात्रा को लेकर पूरी तरह से अपनी तैयारी को पुख्ता कर रहे हैं।
