NSUI के 4 पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित। Uttarakhand24×7livenews

0
Nsui_flag_jpg.png

NSUI के 4 पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में ही लात-घूंसे चलाते हुए आपस में भिड़ गए थे युवा नेता
उत्तराखंड NSUI एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।मीडिया को जारी पत्र में उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग और बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई की ओर से 13 फरवरी को सचिवालय घेराव किया गया था।
कांग्रेस भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि कांग्रेस भवन में कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चले। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव पर मामला शांत कराया था। इस बीच कांग्रेस भवन में प्रदेशस्तर के बड़े नेता भी मौजूद थे। इस घटना से पार्टी की किरकिरी भी हुई थी

इस मुद्दे को लेकर आज एनएसयूआई के निष्काशित कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर अपने विचार मीडिया के सम्मुख रखे, निष्काशित एनएसयूआई नेता संदीप चमोली ने कहा कि बिना कारण बताओ नोटिस हमें पार्टी से क्यों निष्कासित किया गया ,साथ ही एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष किस नियमों के तहत बनाया गया राष्ट्रीय नेतृत्व से यह सवाल भी एनएसयूआई ने पूछा, इसके साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व पर भेदभाव का भी आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफा एनएसयूआई पर ही क्यों कार्यवाही की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed