बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर। Uttarakhand24×7livenews
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए शिक्षा विभाग से एक बड़ी राहत की खबर है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अगर किन्ही दो विषयों में अनुत्तीर्ण होते हैं तो उन्हें एक बार फिर से बैक पेपर में शामिल होकर परीक्षा सुधार का मौका मिलेगा। इसके साथ ही साथ इस बार 90% छात्रों को पास करने का भी लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि इस कदम से हजारों छात्रों का भविष्य सुधरेगा और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
