खेलों में महिलाओं की भागीदारी पर कार्यशाला। Uttarakhand24×7livenews
राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यशाला में खेलों में महिलाओं की भागेदारी विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल एवं महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में नई खेल नीति को लागू किया गया है। खिलाड़ियों के प्रमोशन के लिए हर संभव सरकार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर कई तरह की योजनाएं चला रही है। ब्लॉक लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया किया जा रहा है। खेल में महिलाओं की भूमिका को लेकर भी सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है,देहरादून के क्रीड़ा हॉल में हो रहा है एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
