भर्ती परीक्षाओं के लिए 15 दिन में होगी समीक्षा। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1674550971336.jpg

उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर अब हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि सभी विभागों से रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा लेकर जल्द से जल्द अधियाचन भेजे जाएं और हर 15 दिन में बैठक की जाए। सीएम ने कहा कि जहां पर तदर्थ और आउटसोर्सिंग आदि के माध्यम से नियुक्तियां होनी हैं उनमे भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लायी जाये।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा की सभी भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। भर्ती प्रक्रियाओं में अगर कोई भी गड़बड़ी के प्रयास करे तो उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed