देहरादून संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक और युवती के शव। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1674482395885.jpg

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रेसकोर्स स्थित कब्रिस्तान वाली गली के पास घर मे एक युवती और युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले हैं। एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बनाया कि 25 वर्षीय युवक राहुल और शिल्पा का राहुल के ही घर मे शव मिला है. प्रथमदृष्टया पॉइज़न इंजेक्शन इंजेक्ट करके सुसाईड की बात सामने आ रही है. वहीं जानकारी के मुताबिक युवक मैक्स अस्पताल में काम करता था. कुछ साल पहले युवक युवती एक मेडिकल शॉप में काम करते थे. बीती रात युवती अपने मायके एमडीडीए कॉलोनी से मृतक के घर आई थी. मामला प्रेम प्रसंग के साथ जोड़ा जा रहा है.सूचना पर मौके पर नेहरू कॉलोनी पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed