राज्य सरकार ने जर्मनी की आईफोन कंपनी के साथ किया एमओयु साइन। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20230123-WA0085.jpg

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने जर्मनी की आइफोम कंपनी के साथ एक एमओयू साइन किया गया_ इसके साथ ही उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने जैविक कृषि के क्षेत्र में किसी विदेशी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है उत्तराखंड का ज्यादातर हिस्सा वन, नदी और पहाड़ों से घिरा हुआ है जबकि राज्य में मौजूदा समय में 34 फ़ीसदी खेती प्राकृतिक खेती के रूप में की जाती है सरकार का लक्ष्य है कि जैविक खेती को साल 2025 तक 50 फ़ीसदी किया जा सके इसके लिए राज्य में 6400 हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती का लक्ष्य रखा गया है_ राज्य सरकार ने जिस कंपनी के साथ एमओयू किया है वह 2 दिन की कार्यशाला के बाद प्रदेश के किसानों को हरियाणा में प्रशिक्षण देने का भी काम करेगीजबकि राज्य सरकार जैविक खेती के उत्पादों को बाजार में उतारने के लिए 423 आउटलेट भी खोलने वाली है जिससे जैविक खेती उत्पादों को बिना बिचौलियों की भूमिका से बेचा जा सकेगा_ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है और उसी के तहत जर्मनी की कंपनी से एमओयू साइन किया गया है जिससे प्रदेश जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed