विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को कांग्रेस का समर्थन। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1673103811231.jpg

उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्तियों के चलते बर्खास्त किए गए 228 कर्मचारी विधानसभा के बाहर लगातार 20वें दिन धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दुबारा नियुक्ति की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विधानसभा गेट पर पहुंचकर बर्खास्त कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने बर्खास्त कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि ये लड़ाई उन नेताओं के खिलाफ हुई थी जिन्होंने अपने परिजनों को बैकडोर के माध्यम से नौकरी दिलवाई। उन लोगों ने योग्य उम्मीदवारों की नौकरियों पर डाका डाला। लेकिन उन नेताओं का कुछ नहीं बिगड़ा। सरकार और विधानसभा अध्यक्ष ने गरीब लोगों की नौकरी खाने का काम किया। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को राजनीति करनी है। कांग्रेस को करना क्या है वह खुद तय नहीं कर पा रही है। एक ओर कांग्रेस मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहती है बैकडोर भर्ती वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की वही लोग समर्थन में आकर बैठ गए हैं। कॉन्ग्रेस राजनीति कर रही है इससे उनका चेहरा और चरित्र उजागर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed