चोरी का खुलासा, पुलिस टीम को 15000 का इनाम। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून स्थित भारतीय वन्य जीव संस्थान में हुए चोरी की दो घनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि एक अभियुक्त प्रिंस सैनी को पुलिस ने सभी चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि भारतीय वन्य जीव संस्थान जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में लगातार हार्ड डिस्क, ग्राफिक कार्ड, रैम एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान की चोरी होने की घटना हो रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए मुखबिरों और सीसीटीव के माध्यम से एक अभियुक्त प्रिंस सैनी को चोरी के सारे सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अपने पिता के स्थान पर अस्थाई रूप से संविदा पर चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत था।अभियक्त ने पूछताछ में बताया कि उस पर 15 लाख के लोन कर्ज है। कम वेतन के कारण अभियुक्त लोन चुका पाने में असमर्थ था। जिस वहज से उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना का जल्द खुलासा करने के कारण एसएसपी ने पटेल नगर पुलिस को 15000 इनाम राशि देने की घोषणा की।
