मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20221204-WA0041.jpg

देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आज दस और इलेक्ट्रिक बसें सड़क पर उतार दी गई…स्मार्ट सिटी के इलेक्ट्रिक बस बेड़े में अब टोटल 30 बसें शामिल हो गई हैं…शहरी विकास मंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन बसों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया.
इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा होगी…वहीं पर्यावरण प्रदूषण से भी निजात मिलेगी…मुख्यमंत्री ने कहा कि इकोनॉमी के साथ इकोलॉजी का भी बैलंस बनाते हुए सरकार काम कर रही है..
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 27 योजनाओं पर काम होना है, जिसमे से 6 योजनाएं कंप्लीट हो चुकी हैं..उन्होनें कहा कि बीस बसों से अभी तक 12 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं, जिनसे ढाई करोड़ का राजस्व मिला है..उन्होंने कहा कि लोगों की डिमांड पर और बसें उतारी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed