बीजेपी के पदाधिकारियो की बैठक संपन्न आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा तय। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आज बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को लेकर पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है इसके साथ ही कार्यक्रम को वृहद रूप देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी 30 तारीख को मन की बात का कार्यक्रम केंद्र द्वारा निर्धारित किया है और केंद्र ने अपेक्षा की है कि कार्यक्रम को वृहद रूप दिया जाए इसको लेकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विधायकों को कार्यक्रम को वृहद रूप देने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने कहा आगामी 4 तारीख को इगाश का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसको लेकर प्रवासी उत्तराखंडयों की सूची तैयार की जा रही है जो अपने गांव आकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश पलायन रोकने में मदद मिलेगी।
