गैरसैंण में भाषा संस्थान एकेडमी बनाने की तैयारी uttarakhand24×7livenews
देहरादून
उत्तराखंड में स्थानीय भोली भाषाओं के साथ हिंदी और उर्दू को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड भाषा संस्थान का विशेष फोकस है। उत्तराखंड भाषा संस्थान ने गैरसैंण में एकेडमी बनाए जाने को लेकर पैरवी तेज कर दी है। इसको अगली कैबिनेट की बैठक में शामिल करने के लिए एक प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।उत्तराखंड भाषा संस्थान के सचिव आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड भाषा संस्थान अधिनियम के तहत स्थानीय भाषाओं को विशेष फोकस किया जा रहा है। प्रदेश में भाषा, बोली, हिंदी और उर्दू इन भाषाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली गए थे और दिल्ली सरकार सभी भाषाओं को आगे बढ़ाने काम कर रही है। दिल्ली में वकायदा जौनसारी और गढ़वाली और कुमाऊनी की एकेडमी बनाई गई है। भारत में संविधान के तहत बहुत सारी भाषाएं हैं। हमें भाषा, बोली, हिंदी और उर्दू इन भाषाओं को आगे बढ़ाना हैं। हम चाहते हैं गैरसैंण में इसकी एकेडमी बने। इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हमने कैबिनेट बैठक में इसको शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। अगली कैबिनेट बैठक में इसको शामिल किया जा सकता है।
