5 नवंबर तक राजधानी की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त। Uttarakhand24×7livenews
देहरादू राजधानी देहरादून, मसूरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद इस ओर तेजी से काम किया जा रहा है। विभाग की ओर से राजधानी देहरादून सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा है कि जल्द से जल्द हो इस कार्य को पूरा किया जाय। अपर सचिव विनीत कुमार ने बताया कि पांच नवंबर तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के चलते और राजधानी में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तमाम जगह पर रोड कटिंग की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी अधिकारियों को कहा गया है कि वह इस पर तेजी से काम करें और जल से जल्द सड़कों को गड्ढा मुफ्त किया जाय।
