दीपावली त्यौहार पर फायर सर्विस अलर्ट। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून दीपावली पर्व को लेकर देहरादून फायर सर्विस ने भी तैयारी पूरी कर ली है। राजधानी में बाजारों के साथ ही कई स्थानों पर दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। जहां भीड़भाड़ वाले स्थानों में फायर ब्रिगेड को एक्टिव रखा गया है। देहरादून के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी का कहना है कि जिला स्तर पर दीपावली को देखते हुए तैयारी पूरी की गई है। साथ ही स्टाफ को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।
