मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के संघ मनाया दीपोत्सव। uttarakhand24×7livenews
दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा से देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व सैनिकों के बीच पहुंचकर 8 गढ़वाल रेजीमेंट के कार्यक्रम में शिरकत की। यहां पहुंचने पर पूर्व सैनिकों ने और रेजिमेंट के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान यहां कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें पंजाब रेजीमेंट के जवानों ने अपने करतब से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान सैनिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सैनिक हमारे देश की रक्षा करते हैं तभी हम महफूज रहते हैं सैनिकों से ही देश है। उन्होंने सभी सैनिकों के साथ-साथ प्रदेश वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
