दीपावली के बढ़ते प्रदूषण पर प्रदूषण बोर्ड की नजर। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20221023-150445.jpg

देश में दीपावली के त्यौहार रौनक सभी बाजारों में है उत्तराखंड में भी दीपावली के त्यौहार की धूम बाजारों में दिखाई दे रही है लेकिन इस त्यौहार पर सबसे ज्यादा परेशानी पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर होती है जिसके लिए पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने अपनी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है
वैसे तो दीपावली रौशनी का त्यौहार माना जाता है, पुराणों के अनुसार भगवान् राम जब रावण का वध करने और 14 साल का बनवास ख़त्म करने के बाद आयोध्या वापस लौटे थे तो आयोध्यावासियो ने पूरी आयोध्या नगरी को दीपो से सजाकर खुशिया मनाई गई थी, लेकिन आज के आधुनिक दौर में दीपो के साथ साथ इस त्यौहार पर आतिशबाजी भी की जाती है, देशभर में आतिशबाजी के चलते पर्यावरण को भी बड़ा नुकसान होता है दीपावली की रात को हवा में जो जहर घुलता है उससे लोगो की सेहत को काफी नुकसान होता है, उत्तराखंड की बात करें तो यहां एयर क़्वालिटी इंडेक्स में राज्य को कोई भी खतरा नहीं है पुरे राज्य में अभी AQI  लेवल सटिस्फैक्टरी केटेगरी पर है हालांकि इस केटेगरी में बुजुर्गो के साथ साथ जिन लोगो को सांस लेने में दिक्क्त होती है उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है
दीपावली पर जलने वाले पठाखो की वजह से हर साल पुरे उत्तराखंड में केवल दीपावली की रात को हवा में प्रदुषण का स्तर काफी बढ़ जाता है लेकिन हवा में फैला ये जहर केवल 2 घंटो के बाद साफ़ भी हो जाता है पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के पर्यावरण अभियंता अंकुर कंसल का कहना है कि दीपावली को ध्यान में रखते हुए 17 अक्टूबर से ही विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे रोजाना एयर क़्वालिटी को चैक किया जा रहा है जिससे अंदाजा हो सके कि रोजाना हवा में प्रदुषण का स्तर किस तरह से मूवमेंट कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed