ट्रांसपोर्ट सब्सिडी के लिए सीएम धामी से मिला भाकियू। Uttrkhand24×7livenews
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मालिक ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में पूरे देश भर से उत्तराखंड के किसानों का 22 प्रतिशत से अधिक योगदान रहता है, जबकि प्रदेश के किसानों को उतनी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी किसानों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी दिए जाने को लेकर, गन्नों का भुगतान किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री से बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी ने किसान यूनियन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के लिए कार्य कर रही है और किसानों की सभी परेशानियों का निवारण जल्द ही कर दिया जाएगा।
