वक्फ की जमीन पर अवैध कब्जा, मंत्री सख्त। Uttrakhand24×7livenews
देहरादून उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर अब समाज कल्याण मंत्री ने सख्त कदम उठाने की बात कही है। समाज कल्याण मंत्री ने विधान सभा में बैठक कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की भूमि पर हो रहे कब्जों का निरीक्षण कर और जमीनों की पैमाईश कर अवैध कब्जे से जमीनों को बलपूर्वक खाली कराया जाए। इतना ही नहीं ऐसे अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाए।
