पैठाणी क्षेत्र में दुखद घटना आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत। Uttrakhand24×7livenews
पैठाणी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि उत्तराखंड विधुत विभाग में संविदा पर कार्यरत युवक प्रकाश राणा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है जानकारी के अनुसार पता चला है कि मृतक प्रकाश राणा पैठाणी के दौला सिरतोली क्षेत्र में विलीन ठीक करने गया था परन्तु तेज बारिश के चलते वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से प्रकाश की मौत हो गई जिसके काफी समय बाद ग्रामीणों को जानकारी मिली जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर मृतक के परिजनों को एंव पुलिस थाना क्षेत्र पैठाणी थाना प्रभारी को जानकारी दी पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया।
