सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 युवकों से 44 लाख की ठगी। शातिर ठग गिरफ्तार। Uttrakhand24×7livenews

0
IMG-20220919-WA0097.jpg

रेलवे में नौकरी का दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाशों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।एसएसपी देहरादून का कहना है कि 5 जून को ऋषिकेश में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है । उनका कहना है कि गिरफ्तार आरोपी रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 युवाओं से 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।जिसकी तहकीकात करते हुए दून पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार ,रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं। जिन्होंने ऋषिकेश में इस धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है।उनका कहना है कि या एक बड़ा रैकेट है जो सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को अपने झांसे में लेता था इनसे पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्होंने और युवाओं के साथ इस तरह से धोखाधड़ी तो नहीं की है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed