लखपति दीदी अभियान को सहसपुर में नई रफ्तार मंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने केंद्र का उद्घाटन किया।
इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 2,500 महिलाओं को लाभ मिलेगा। यहां महिलाएं सिलाई, जूट बैग और कपड़े की थैलियां तैयार करेंगी। इससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मॉडल को देहरादून तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी ऐसी उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएंगी। महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार उपलब्ध कराने पर भी सरकार का फोकस है।
वहीं, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि लंबे समय से बंद पड़े केंद्र को विभिन्न विभागों के सहयोग से पुनर्जीवित किया गया है। अब महिलाओं के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
