अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, वीवीआईपी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261104-WA0053.jpg

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन में उच्चाधिकारियों ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया और वीवीआईपी रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और बिना अनुमति किसी को भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश न देने के निर्देश दिए गए। वीवीआईपी रूट पर हाईराइज बिल्डिंग, फ्लाईओवर और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच बीडीएस और डॉग स्क्वॉड से कराई जाएगी।
इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल और आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। होटल, धर्मशालाओं, बस और रेलवे स्टेशन पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed