केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, अब तक 18.91 लाख ने किए दर्शन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20261104_150839.jpg

केदारनाथ धाम में मौसम साफ होने के साथ ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन भक्तों की आस्था और उत्साह बरकरार है। इस वर्ष अब तक 18 लाख 91 हजार 500 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 11 नवंबर को शीतकाल के लिए धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और यात्रा समाप्त होने में अब केवल 8 दिन शेष हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन एवं पुलिस की टीमें लगातार मुस्तैद हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बढ़ती ठंड और संभावित बर्फबारी को देखते हुए गर्म कपड़े व जरूरी दवाइयां साथ रखें और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed