पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प माह की शुरुआत, अभियंता दिवस पर रक्तदान से किया आगाज। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260915_180729.png

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में अभियंता दिवस के मौके पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन की ओर से रक्तदान अभियान शुरू किया गया। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर आयोजित इस अभियान में करीब 150 से 200 यूनिट रक्तदान किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर बढ़-चढ़कर इस सेवा कार्य में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और सेवा संकल्प माह की शुरुआत के लिए इससे बेहतर संदेश नहीं हो सकता।

डीएम ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इंजीनियरों की ओर से अगले 15 दिनों तक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सेवा संकल्प माह के तहत आने वाले दिनों में भी जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. आशीष चौहान ने इस पहल के लिए सभी इंजीनियरों का आभार जताते हुए कहा कि समाजहित से जुड़े ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहने चाहिए। उन्होंने रक्तदान को मानव जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed