15 विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261031-WA0088.jpg

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित सभी विभूतियों को 9 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान पाने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, लोक गायिका हेमा नेगी करासी और रेशमा शाह सहित चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, उद्यमिता और खेल जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं। खेल के क्षेत्र में एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed