डीजीपी ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा। Uttarakhand 24×7 Live news
डीजीपी दीपम सेठ ने अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को प्रभावी रूप से लागू करने और संवेदनशील जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीजीपी ने चीन और नेपाल सीमा से लगे जिलों में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। साथ ही चारधाम यात्रा, आगामी विधानसभा चुनाव, कुंभ मेले और वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने और भ्रामक खबरों, डीपफेक व अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
