समाधान दिवस डीएम ने सुनीं 164 शिकायतें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260727_170331.png

देहरादून में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 164 जनशिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस में ऑनलाइन गेमिंग की लत से आर्थिक संकट झेल रहे परिवार, बुजुर्गों के उत्पीड़न, अवैध कब्जे, अतिक्रमण, बिजली, सड़क और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास सुरक्षा कार्य नहीं होने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षात्मक कार्य कराने के आदेश भी जारी किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed