देहरादून में बनेगी देश की पांचवीं साइंस सिटी, हर जिले में खुलेंगे साइंस सेंटर धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260727_152837.jpg

उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दौर साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का है और इसी सोच के साथ देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में साइंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहे, बल्कि आम लोगों के जीवन को भी आसान बना सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed