राज्यपाल गुरमीत सिंह से उत्तराखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक एम पी एस बिष्ट ने की भेंट । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1641221354738.jpg

राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में उत्तराखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक श्री एम पी एस बिष्ट ने भेंट कर यूसेक द्वारा स्पेस टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रदेश वासियों की जीवन गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

बिष्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर निरंतर ऐसे टेक्नोलॉजी, उपकरण तथा पद्धतियां विकसित करने हेतु प्रयासरत है जिनके माध्यम से राज्य को बेहतर सेवाएं मिल सके। राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने यूसेक को निर्देशित करते हुए कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति के द्वार तक पहुंचाने हेतु प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के प्रसार के दौरान ध्यान रखना होगा कि हमारे समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र का नाजुक ताना-बाना नष्ट ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed