CM धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का किया स्थलीय निरीक्षण । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1641222806640.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नागरिक चिकित्सालय खटीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से भी बात की और चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अस्पताल में उपलब्ध कराई गई सीटी स्कैन मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्रता से मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नेत्र परीक्षण संबंधित उपकरण भी शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *