प्रधानमंत्री ने ली उत्तरकाशी आपदा की जानकारी, केंद्र सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
PM-Modi-BJP-1200-16673986483x2.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण प्राकृतिक आपदा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। भारी वर्षा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, राहत टीमें और प्रशासनिक अमला लगातार काम कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियाँ समन्वयपूर्वक कार्य कर रही हैं ताकि पीड़ितों को शीघ्रतम सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
यह संवाद दर्शाता है कि केंद्र और राज्य सरकारें आपसी समन्वय से जनता की सुरक्षा, राहत और पुनर्वास के लिए कृतसंकल्प हैं। संकट की इस घड़ी में पूरा देश उत्तराखंड के प्रभावित नागरिकों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed