धराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों से भेंट कर उनके दुख को साझा किया। Uttarakhand 24×7 Live news
धराली (उत्तरकाशी) में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों से भेंट कर उनके दुख को साझा किया।
यह आपदा कई परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आई है। हमने पीड़ित परिवारों के परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस संकट की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं – ना सिर्फ़ एक सरकार के रूप में, बल्कि एक परिवार के सदस्य की तरह।
हमारी सरकार राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में टीमें निरंतर कार्य कर रही हैं ताकि हर लापता व्यक्ति की जल्द से जल्द खोज की जा सके और ज़रूरतमंदों को तत्काल सहायता पहुँचाई जा सके।
हमारा लक्ष्य सिर्फ़ पुनर्वास नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को एक नई शुरुआत देने का है। हम पुनर्निर्माण के कार्यों को भी शीघ्र आरंभ करेंगे ताकि सामान्य जीवन जल्द बहाल हो सके।
मैं सभी नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और प्रशासनिक टीमों का आभार व्यक्त करता हूँ जो इस कठिन समय में आगे आकर सहायता कर रहे हैं। आप सभी से भी आग्रह है कि अफवाहों से बचें, और ज़रूरतमंदों तक सही जानकारी व मदद पहुँचाने में सहयोग करें।
हम सब मिलकर इस आपदा से उबरेंगे मज़बूत, संगठित और एकजुट होकर।
