उत्तराखंड में बीजेपी ने पूरा किया सदस्यता अभियान का लक्ष्य। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। प्रदेश में बीजेपी ने 20 लाख 17 हजार सदस्य बनाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड बीजेपी को जो लक्ष्य दिया था उसको पूरा कर लिया गया है और भाजपा में 20 लाख 17 हजार सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसमें महिलाओं और नौजवानों ने बढ़-चढ़कर भाजपा की सदस्यता ली है। उनका कहना है कि अल्पसंख्यकों ने भी तीन फ़ीसदी सदस्यता ली है। 24 फीसदी से अधिक महिलाओं ने सदस्यता ली है और अभी भी सदस्यता अभियान जारी है। ऑफलाइन सदस्यता अभियान चल रहा है अभी चलता रहेगा और 5 नवंबर को सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उत्तराखंड देश के 6 राज्यों में शामिल है, जिसने अपने लक्ष्य को हासिल किया है।
