भाजपा ने प्रत्याशियों का पैनल संसदीय बोर्ड को भेजा। Uttarakhand 24×7 Live news
भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नामों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है पैनल में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत समेत कुछ और नाम भी शामिल है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया पैनल में 9 लोगों के नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजे गए हैं उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन बूथ एवं पन्ना स्तर तक चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है शीघ्र ही पैनल के नामों पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का नाम घोषित कर देगा इसके बाद हम अपनी चुनावी रणनीति के अगले चरण को अंतिम रूप देने आरंभ कर देंगे।
