मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही जारी। Uttarakhand 24×7 Live news
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई लगातार जारी है। देहरादून में कई स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना नक्शा पास कराए और नियमों की अनदेखी करने वालों पर विभागीय कार्यवाही को और सख्त किया जाए। अब एमडीडीए ने अवैध निर्माण को लेकर सख्ती से कदम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 25 बीघा भूमि पर की गई प्लाटिंग पर जेसीबी चलवा दी गई। अवैध निर्माण पर एमडीडीए की ओर से कार्रवाई करते हुए उसे सील भी किया जा रहा है।
