महिलाओं की सुरक्षा के लिए पलटन बाजार में बनाया गया पिंक पुलिस बूथ। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20241003_183710

राजधानी देहरादून में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया है। देहरादून के सबसे व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाले इलाके पलटन बाजार में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए पिंक पुलिस बूथ बनाया गया है। इस पुलिस बूथ में महिला पुलिस कर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक और दूसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगी। इस बीच कोई भी महिला अपनी किसी भी समस्या को लेकर पुलिस के पास जाकर इसकी शिकायत कर सकती हैं। त्योहारों के सीजन में काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां खरीदारी करने पलटन बाजार पहुंचती हैं। अधिक भीड़भाड़ और व्यस्त इलाका होने के चलते उनके साथ किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन हर तरह से क्षेत्र में निगाह रखेगा। बावजूद इसके अगर किसी के साथ कोई घटना होती है तो वह इसकी शिकायत पिंक पुलिस बूथ पर आकर कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed