यहां पर मिला भारतीय सर्प प्रजाति के सबसे ख़तरनाक सांप रसैल पाइपर के 26 संपोलो का जखीरा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240721-WA0077

उत्तराखंड के सीमांत इलाके में खतरनाक रसेल वाइपर की आमद से जहां एक तरफ वन विभाग की चिंता बढ़ गई है तो वहीं एक साथ दिखाई दिए 2 दर्जन से अधिक सांपो के इस कुनबे के मिलने से इलाके में दहशत फ़ैल गई है दरअसल विकासनगर के ढकरानी क्षेत्र में भारतीय सर्प प्रजाति के सबसे जहरीले और खतरनाक सांपो में शुमार रसेल वाइस के 26 संपोलो का जखीरा मिला जिसका रेस्क्यू कर वन विभाग द्वारा सांप के कुनबे जंगल में छोड़ दिया गया। लेकिन इतनी बड़ी तादाद में सरेल वाइफ का कुनबा मिलने से वन विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि अन्य सांपो से खतरनाक माने जाने वाला रसेल वाइपर और भारतीय सांपो की तरह अंडे देने के बजाय सीधे बच्चे देता है वो भी एक दो नहीं बल्कि दर्जनों की संख्या में जिससे जहरीले सांपों की संख्या दोगुनी हो जाती है वहीं बताया जा रहा अजगर जैसा दिखाई देने वाले इस सांप को अक्सर लोग अजगर समझकर छेड़छाड़ कर बैठते हैं और इस साप के काटने से आधे घंटे के अंदर इंसान पैरालाइज्ड हो जाने की बात भी कही जा रही है इस लिहाज इस सांप के जखीरे का मिलना इंसानों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed