पहाड़ी से मालबा गिरने से तीन की मौत,सीएम धामी ने जताया दुख। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240712-WA0091

केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग इस दुर्घटना में घायल भी हुए हैं जिनका अस्पताल मे इलाज चल रहा है। सीएम धामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्माओं को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed