युवको को नौकरी के नाम पर विदेश ले जाकर बंधक बनाए जाने का सीएम धामी ने लिया संज्ञान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240228-182034

उत्तराखंड के युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बंधक बनाए जाने की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। सीएम धामी के निर्देश पर देहरादून पुलिस इस मामले में एक्टिव मोड में आ गई है। आपको बता दें कि विदेश भेजकर साइबर फ्राड कराने वालों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना रायवाला पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। आपको बता दें कि गुजरात निवासी एजेंट ने पीड़ित और 07 अन्य युवकों को आईटी सेक्टर में काम कराने के बहाने से बैंकॉक ले गए और बैंकॉक से युवकों को अगवा कर बॉर्डर पार कराकर उत्तराखण्ड व अन्य प्रदेश के भारतीय युवको को म्यांमार में बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय विदेश मंत्रालय,आसूचना ब्यूरो(I.B) सहित अन्य मुख्य एजेंसियों से सम्पर्क कर युवकों को छुड़ाए जाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। रायवाला के एक युवक को उसके अन्य भारतीय साथियों के साथ विदेश(बैंकॉक) में नौकरी दिलाने के नाम पर उनको म्यांमार में किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाने व उत्तराखण्ड के अन्य लोगो को भी बंधक बनाए जाने का प्रकरण सज्ञांन में आया है, जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed